फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र नेताओं व पुलिस में हुई नोंक-झोंक

छात्र नेताओं व पुलिस में हुई नोंक-झोंक

Thu, 29 Nov 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेताओं व पुलिस में हुई नोंक-झोंक

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय से हटाए गए आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में प्रशासनिक भवन पहुंचे छात्र नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को प्रशासनिक भवन के अंदर आने से रोक रही थी। बाद में छात्र नेता व हटाए गए सुरक्षाकर्मी गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

गढ़वाल विवि से हटाए गए आउटसोर्स सुरक्षाकर्मी बृहस्पतिवार को आइसा के अतुल सती, बिड़ला परिसर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली, सहसचिव पूजा भंडारी, डीएसओ की रेशमा के नेतृत्व में गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर पहुंचे। विवि प्रशासन की ओर से विरोध प्रदर्शन की आशंका से प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात की गई थी। जैसे ही छात्र व हटाए गए सुरक्षा कर्मी गेट पर पहुंचे, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने किसी तरह मुख्य गेट को खुलवाया और हटाए गए सुरक्षा कर्मियों के साथ मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हटाए गए सुरक्षा कर्मियों को बहाल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हालांकि छात्रों की किसी भी अधिकारी से कोई वार्ता नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed