{"_id":"5c001134bdec22418b5fdfb0","slug":"15435083207-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के भुवनेश्वरी मंदिर सहित दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के भुवनेश्वरी मंदिर सहित दो दुकानों में चोरी
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोवप्रयाग। नगर क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित प्राचीन भुवनेश्वरी मंदिर सहित दो दुकानों में चोरों ने नगदी व चांदी के छत्रों पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार रात चोरों ने प्राचीन भुवनेश्वरी मंदिर का ताला तोड़ यहां से चांदी के 25 छत्र, एक चांदी का मुकुट व दान पेटी में रखी करीब साढ़े सात हजार की धनराशि पर हाथ साफ कर दिया है। मंदिर के पास ही देवेश तिवाड़ी की दुकान व मुख्य बाजार स्थित नरेंद्र सयाना की दुकान का ताला भी तोड़ा है। चोर दोनों दुकानों से करीब साढ़े चार हजार की नकदी भी उड़ा ले गए। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि चोरी के संबंध में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। बताया कि पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।