फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदहाल सड़क के सुधारीकरण की मांग

बदहाल सड़क के सुधारीकरण की मांग

Wed, 28 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क के सुधारीकरण की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कोटी कनासर में चालदा महासू देवता के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर खत कंडमाण के लोगों ने त्यूनी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। मांग के समर्थन में खत के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात की। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने लोनिवि (एनएच) के मुख्य अभियंता को सड़क की हालत सुधारने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल खत कंडमाण के सचिव बलवीर चौहान ने कहा कि 32 साल बाद 30 नवंबर को चालदा महासू महाराज की पालकी कोटी कनासर गांव में प्रवेश कर रही है। इस देव पल का साक्षी बनने के लिए 15-20 हजार लोग कोटी कनासर पहुंचेंगे। लेकिन, कोटीकनासर से लेकर लोखंडी तक करीब 15 किमी सड़क उखड़ी हुई है। जगह-जगह मलबा और बोल्डर पड़े हुए हैं। लोगों को जान जोखिल में डाल सफर करना पड़ता है। मलबे के ढेर लगे होने से सड़क बेहद संकरी हो गई है। प्रतिनिधिमंडल में बीडीसी सदस्य देई सिंह, मेहर सिंह, जयपाल सिंह, गुलाब सिंह, जगत सिंह, प्रताप सिंह, गुमान सिंह, सरदार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed