{"_id":"5bfda2b4bdec2241c6365612","slug":"154334896311-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव पर दिखी विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव पर दिखी विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक छटा
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विभिन्न प्रांतों की संस्कृति देखनेे को मिली। स्कूली बच्चों ने अलग-अलग प्रांतों की वेशभूषा पहन कर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
श्रीगुरु राम राय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मेयर पद पर जीतीं भाजपा प्रत्याशी अनीता ममगाई और प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद नन्हे मुन्नों ने ‘सुनो बच्चों उठो बच्चो चलो बस्ता उठाओ... गीत पेश किया। कनिष्ठ वर्ग के छात्रों ने शिव तांडव, नेपाली गीत, गंगा संबंधी गीतों की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ वर्ग के बच्चों ने पंजाबी, बंगाली, गढ़वाली नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों ने सीमा पर तैनात जवानों के साहस, वीरता, बलिदान को नाटक के रूप में पेश किया। विजयी मेयर प्रत्याशी अनीता ममगाईं ने कहा कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव का एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी प्रदीप राणा, पार्षद शिवकुमार गौतम, बृजपाल राणा, विजय बडोनी, विकास तेवतिया, तनु तेवतिया आदि उपस्थित रहे।