{"_id":"5bfda298bdec2241ca08ef41","slug":"154334893317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता पर होगा समस्याओं का समाधान : रोशन रतूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता पर होगा समस्याओं का समाधान : रोशन रतूड़ी
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने वार्ड छह चौदहबीघा के लोगों को क्षेत्र विकास कार्यों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभिता भंडारी के नेतृत्व में मंगलवार को वार्ड छह चौदहबीघा के लोगों ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके चौदहबीघा के लोगों ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान रोशन रतूड़ी ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और सीवर लाइन जैसी मुख्य समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही क्षेत्र का विकास संभव है। स्वागत करने वालों में विमला डोभाल, शोभा बड़थ्वाल, रमा कंसवाल, शैला खंडूड़ी, रुक्मणी बिष्ट, रमेश पुंडीर, मथुरा भंडारी, महावीर कंडाली, धर्म कंडाली आदि मौजूद रहे।