{"_id":"5bfda28cbdec2241693970b1","slug":"154334892116-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट में एन्थूजिसा-2018 फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार सो हो गया। पांच दिवसीय चैंपियनशीप में भानियावाला, ऋषिकेश, देहरादून से 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
चैंपियनशीप का उद्घाटन मैच दून ग्रामर और दून भवानी इंटरनेशन स्कूल के बीच खेला गया। खेल के निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी थी। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट से फैसला हुआ। दून भवानी ने 4-2 से दून ग्रामर को मात दी। दूसरा मुकाबला एसजीआरआर भानियावाला और कैंटरबरी स्कूल के बीच हुआ। एसजीआरआर के सूरज ने दो, परेश और प्रियांशु ने एक-एक गोल दागकर बढ़त बनाई। भानियावाला ने 4-0 से प्रतिद्वंदी टीम को करारी शिकस्त दी। आनंदमयी रायवाला और माउंट लिटेरा स्कूल के बीच के हुए मैच में आनंदमयी ने मांउट लिटेरा को 6-0 से पराजित किया। चौथा मुकाबले में होराईजन स्कूल को वॉकओवर मिल गया। रेफरी की भूमिका रिन डोरजी और कार्तिक शर्मा ने निभाई। आयोजन समिति के कुलदीप पठोई, आलिन अली, अनुपम धस्माना ने बताया सभी मैच नॉक आउट आधार पर कराए जा रहे हैं।