{"_id":"5bfd7a69bdec22416b278247","slug":"15433386464-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर व वेद प्रकाश की जोड़ी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर व वेद प्रकाश की जोड़ी ने जीता खिताब
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में आयोजित 35 से ऊपर आयु वर्ग पुरुष (डबल्स) का बैडमिंटन खिताब अमर सिंह व वेद प्रकाश नौटियाल की जोड़ी ने जीत लिया। जबकि ओपन बालक वर्ग एकल में अजयपाल चौहान और डबल्स में गणेश व गौरव नेगी ने बाजी मारी।
बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत गढ़वाल विवि के इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुंची मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर अनुराधा पाल ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कार दिए। इस दौरान हुए फाइनल मुकाबले में 35 से ऊपर पुरुष (डबल्स) युगल में राजेंद्र सिंह बंगारी और अमर सिंह व वेद प्रकाश नौटियाल के बीच मुकाबला हुआ। जिसको अमर सिंह व वेद प्रकाश की जोड़ी ने जीता। ओपन एकल बालक वर्ग की प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अजयपाल व नितिन थपलियाल के बीच मुकाबला हुआ। अजयपाल ने सीधे दो सेटों 21-07 व 21-16 से मैच जीत लिया। बालक वर्ग की डबल्स स्पर्धा में गणेश व गौरव नेगी की जोड़ी ने अजयपाल चौहान व शुभम ममगांई को 21-12 व 21-16 से पराजित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वेदव्रत शर्मा, खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल, सहप्रभारी राकेश सेमवाल, प्रतियोगिता प्रभारी जगदीश नेगी, मनीष कोठियाल, कृपाल पटवाल व महेश गिरि आदि मौजूद थे।