{"_id":"5bfd7a51bdec22416555e341","slug":"15433386225-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने फिर दिए पुर्न मतगणना के आदेश, चुनाव समिति ने नहीं किया रुख स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने फिर दिए पुर्न मतगणना के आदेश, चुनाव समिति ने नहीं किया रुख स्पष्ट
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के सभी पदों पर पुनर्मतगणना के आदेश एक बार फिर जारी किए गए हैं। कुलपति ने मुख्य चुनाव अधिकारी को जल्द से जल्द पुनर्मतगणना के आदेश दिए हैं। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी अभी भी इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। पूर्व में भी ग्रीवांस सेल व कुलपति दोबारा मतगणना के आदेश दे चुके हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी, ग्रीवांस सेल व अपीलीय अधिकारी (कुलपति) के आदेश के बाद भी दोबारा मतगणना नहीं करवा रहे हैं। जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर मतगणना के दौरान मतदान से मतपत्र पाए जाने की शिकायत की थी। बाद में सूचना अधिकार के तहत मतगणना में गड़बड़ी की पुष्टि भी हुई थी। जय हो छात्र संगठन की शिकायत पर ग्रीवांस सेल ने भी मुख्य चुनाव अधिकारी को दोबारा मतगणना के आदेश दिए थे। जब मुख्य चुनाव अधिकारी ने ग्रीवांस सेल का आदेश नहीं माना तो संगठन ने अपीलीय अधिकारी (कुलपति) के समक्ष अपील की। कुलपति ने भी ग्रीवंास सेल के निर्णय को बरकरार रखते हुए दोबारा मतगणना के आदेश दिए, लेकिन मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस निर्णय को भी नहीं माना। अब हाईकोर्ट ने विवि प्रशासन को इस विवाद को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जय हो छात्र संगठन ने इस संबंध में कुलपति से वार्ता की। छात्रों ने कहा कि यदि जल्द ही पुनर्मतगणना नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन होगा। कुलपति गढ़वाल विवि प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी को जल्द पुनर्मतगणना के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी, बिड़ला परिसर प्रो. एन सिंह का कहना है कि मुझे क्या करना है, इस संबंध में कुलपति को अवगत करा दिया गया है।