{"_id":"5bfd78a0bdec2241b95b2c44","slug":"15433381907-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल ब्लॉक के कई गांव बिजली से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल ब्लॉक के कई गांव बिजली से वंचित
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। ऊर्जा सचिव के आदेश के बावजूद ब्लाक के बिजली से वंचित गांवों में बिजली लाइनें बिछाई नहीं गई है। ऊर्जा निगम को 30 नवंबर तक विद्युतविहीन गांवों में बिजली लाइन बिछाने का काम पूरा करना था, लेकिन यह काम किसी गांव में पूरा ही नहीं हो पाया है।
केंद्र सरकार की ओर से संचालित दीन दयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत विद्युतविहीन सभी गांवों का विद्युतीकरण होना है। 16 नवंबर को ऊर्जा सचिव राधिका झा ने सभी जिलों में 30 नवंबर तक योजना के तहत बिजली लाइनें बिछाने के निर्देश दिए थे। ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, व्यापारी इंद्र सिंह राणा, डीडी कुनियाल सहित महावीर बिष्ट आदि का कहना है कि ब्लाक के सबसे दूरस्थ गांव पिनाउ, हिमनी, बलाड़, बमोटिया सहित 12 से अधिक गांवों में निगम ने काम ही नहीं किया है। ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि खेता मानमती क्षेत्र में लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पिनाउ, बलाड़, बमोटिया आदि गांवों में लाइन बनाने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने के निर्देश उर्जा सचिव के द्वारा दिए गए थे, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां निर्माण कार्य में कुछ समय लग सकता है।