फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्णप्रयाग में ट्रिपल इंजन सरकार: उम्मीदों के साथ चुनौतियां कई

कर्णप्रयाग में ट्रिपल इंजन सरकार: उम्मीदों के साथ चुनौतियां कई

Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में ट्रिपल इंजन सरकार: उम्मीदों के साथ चुनौतियां कई
कर्णप्रयाग। नगर पालिका में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार सत्तासीन हुई है। पहली बार स्थानीय से लेकर विधायक और प्रदेश सरकार तक सत्ताधारी दल को सत्ता मिलने से जहां नगरवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं नगर की नवनिर्वाचित सरकार के सामने पार्किंग, अतिक्रमण, नगरवासियों को यातायात सुविधा के साथ ही कूड़ा निस्तारण और पालिका में शामिल नए क्षेत्रों के समुचित विकास समेत कई चुनौतियां भी सामने हैं।
विज्ञापन

नगर में पहली बार भाजपा की प्रत्याशी दमयंती रतूड़ी अध्यक्ष बनी हैं, जबकि विधानसभा में भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी विधायक हैं तो प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से लोगों में कई उम्मीदें हैं। व्यापार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल का कहना है कि नगर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। आईटीआई के वीपी सती का कहना है कि नगर में सिटी बस सेवा न होने से लोगों को अपर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए दो किमी पैदल चलना पड़ता है। सुभाषनगर के दीपक, हरीश, बृजेश आदि का कहना है कि वार्ड में रास्ते और नालियों की समस्या दस सालों से हल नहीं हो पाई है। सेमी निवासी विपिन कुमार, सिमली निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि नए क्षेत्रों का समुचित विकास करना भी पालिका के सामने चुनौती है। नगर की सबसे बड़ी दिक्कत सफाई व्यवस्था और प्रतिदिन निकलने वाले 8 टन कूड़े का निस्तारण करना भी चुनौती बना है। नगर पालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए डंपयार्ड की दिक्कत है। वहीं नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी का कहना है कि विधायक, प्रदेश सरकार और संगठन के साथ ही आम लोगों की मदद से समस्याएं हल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed