फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण में कांग्रेस ने निकाली आभार रैली

गैरसैंण में कांग्रेस ने निकाली आभार रैली

Wed, 21 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण में कांग्रेस ने निकाली आभार रैली

विज्ञापन
गैरसैंण। नगर पंचायत में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य बाजार में विजयी जुलूस और आभार रैली निकाली। रैली के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में गैरसैंण की उपेक्षा की है। यहां पर कांग्रेस सरकार में स्वीकृत योजनाओं को बंद कर दिया है, जबकि नवोदय को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने कहा कि लोगों के दिए गए समर्थन पर खरा उतरने के प्रयास किए जाएंगे। सभा को ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, सुरेश बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, सुरेश डिमरी, केएस बिष्ट, हरेंद्र कंडारी, मोहन टम्टा, गोविंदी देवी, धनीराम, संजय, बीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।


लोगों से मिले भाजपाई, आभार जताया
कर्णप्रयाग/थराली। कर्णप्रयाग में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिमली के चंडिका मंदिर में पूजा कर आभार रैली की शुरुआत की। इस दौरान दमयंती रतूड़ी सहित विजयी सभासदों ने सिमली, ईड़ाबधाणी, रिठोली, पाडली सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मिलकर आभार जताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, राजेश जोशी, सभासद अरविंद गुसाईं, पुष्पा देवी, ममता डिमरी, संपूूर्णानंद, विनोद पुरोहित, नवीन नवानी आदि शामिल थे। थराली में भाजपा से नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा देेवी ने समर्थकों के साथ बाजार में विजयी जुलूस निकाला। दूसरी ओर कर्णप्रयाग के अपर बाजार वार्ड में निर्दलीय विजयी सभासद कैलाश जोशी ने भी वार्ड में भ्रमण कर लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed