{"_id":"5bf5914abdec227eda032198","slug":"15428202165-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सरकार में निर्दलियों का भी रहेगा पूरा दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सरकार में निर्दलियों का भी रहेगा पूरा दखल
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली के नगर पालिका और नगर पंचायतों में निर्दलीय सभासदों का भी दखल रहेगा। यहां विभिन्न निकायों में 13 निर्दलीय सभासद निर्वाचित हुए हैं, जिससे भाजपा और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय सभासद भी बोर्ड में अपना प्रतिनिधित्व करेंगे।
नगर पालिका गोपेश्वर में चार, जोशीमठ में तीन और कर्णप्रयाग में एक सभासद निर्दलीय है। नगर पंचायत नंदप्रयाग व थराली में एक-एक तथा पीपलकोटी व गैरसैंण में दो-दो सभासद निर्दलीय हैं, जबकि भाजपा के 17 और कांग्रेस के 13 सभासद निर्वाचित हुए हैं। गोपेश्वर पालिका में वार्ड पांच के निर्दलीय सभासद राजेंद्र लाल और वार्ड नौ पपड़ियाणा के सभासद दीपक पंवार का कहना है कि वार्ड की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। वार्डों में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, ड्रेनेज, विद्युत, पथ प्रकाश और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।