फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में लहराया भगवा

तीर्थनगरी में लहराया भगवा

Wed, 21 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में लहराया भगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में भगवा लहरा गया है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनिता ममगाई ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय वीना दीप शर्मा को 11 हजार 186 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। हालांकि पार्षदों पदों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। नगर निगम के 40 वार्डों में से केवल 15 भाजपा पार्षद ही जीत दर्ज कर सके हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने चमत्कार करते हुए 14 पदों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। वहीं नगर निगम बनने के बाद ऋषिकेश की पहली मेयर बनने का एतिहासिक अवसर अनिता ममगाई को मिला है।
विज्ञापन

मतदाताओं ने तीर्थनगरी में जहां भाजपा को शानदार जीत दिलाई वहीं पड़ोस की स्वर्गाश्रम जौंक में हुए नगर पालिका चुनावों में सूपड़ा ही साफ करवा दिया। इस विरोधाभासी नतीजों ने एक साथ कई संकेत देने का काम किया है। मंगलवार की सुबह आठ बजे से ही आईडीपीएल के सामुदायिक केंद्र में मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम थे। करीब 11 बजे से पार्षद पदों के परिणाम आने शुरू हो गए। अपराह्न तीन बजे तक स्थिति स्पष्ट होनी शुरू हो गई। पार्षद पदों पर जहां निर्दलियों का दबदबा रहा वहीं बीच-बीच में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों में उतार चढ़ाव होता रहा। इसी बीच दोपहर करीब 12:49 बजे मेयर पद के प्रत्याशियों का पहला रुझान आया। इसमें भाजपा की अनिता ममगाई ने 5218 वोट से बढ़त बनाती दिखीं।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में 4107 मतों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार वीना दीप शर्मा थीं। कांग्रेस की प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण 2029 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थीं। इसके अलावा आप प्रत्याशी मंजू शर्मा महज 185 मतों के साथ चौथे स्थान पर संघर्ष करती दिखीं। पहले राउंड तक 78 लोगों ने नोटा में अपना मतदान किया। दूसरे राउंड का नतीजा अपराह्न करीब 2:30 बजे सार्वजनिक किया गया। इसमें बढ़त बनाते हुए अनिता ममगाई 7623 मतों के साथ शीर्ष पर बरकरार रहीं। वहीं निर्दलीय वीना दीप शर्मा भी 5386 मतों के साथ नजदीकी मुकाबला बनाए रखने में कामयाब रहीं। कांग्रेस की लक्ष्मी सजवाण दूसरे चरण के रुझान में भी 3084 मतों के साथ तीसरे पायदान पर टिकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम चरणों में बनाई भारी बढ़त
ज्यों ज्यों मतों की गणना अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ती गई त्यों त्यों भाजपा प्रत्याशी अनिता ममगाई जीत की ओर बढ़ती चली गई। आखिरकार देर शाम करीब 8:30 बजे हुए अंतिम राउंड की अंतिम गणना में अनिता ममगाई 11 हजार 168 मतों से विजयश्री हासिल कर ली। अनिता ममगाई को कुल 26 हजार 403 मत हासिल हुए। दूसरे पायदान पर रहीं निर्दलीय वीना दीप शर्मा को कुल 15 हजार 235 मतों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की लक्ष्मी सजवाण 12 हजार 57 मतों पर सिमट कर रह गईं। आप प्रत्याशी मंजू शर्मा को महज 317 वोट ही मिल पाए। अंतिम दौर की गणना तक 306 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed