{"_id":"5bf47624bdec22697c0a9cfb","slug":"15427477333-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री पर लगा मतगणना में फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री पर लगा मतगणना में फर्जीवाड़े का आरोप
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम विवादों के फेर में फंस गया है। मंगलवार को नतीजे घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी योगेश राणा और उनके समर्थक पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत भारी संख्या में लोगों के साथ एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। प्रत्याशी योगेश राणा और पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवार रोशन रतूड़ी को विजय दिलाने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मतों में हेरफेर करवाया है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12,785 होने की सूचना दी गई थी। इसके उलट मतगणना वाले दिन कुल 12,887 मतों की गणना करवाई गई। उन्होंने कहा कि 102 अतिरिक्त वोट कहां से मतगणना वाले दिन आ गये। मंगलवार को मतगणना के बाद रोशन रतूड़ी को विजयी घोषित किया गया। इसके विरोध में योगेश राणा ने समर्थकों के साथ एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान को शिकायती पत्र रिसीव करने को कहा। एसडीएम ने शिकायती पत्र स्वीकार करने से मना कर दिया और कहा कि आपको आपत्ति है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाइए। इसी के साथ असंतुष्ट लोग धरना स्थल से उठ गए। इस मामले में योगेश राणा का कहना है कि हम कोर्ट की शरण में जाएंगे।