{"_id":"5bf47620bdec22722526e516","slug":"15427477296-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादों को देंगे हकीकत का रूप : अनिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादों को देंगे हकीकत का रूप : अनिता
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की पहली मेयर होने का गौरव अनिता ममगाई को हासिल हुआ है। मतगणना के बाद इस फैसले की खुशखबरी मिलते की वे तमाम भावों से लबरेज हो गईं। पहली प्रतिक्रिया पूछने पर बेहद विनम्र लहजे में उन्होंने जनता का आभार जताया। साथ ही आश्वस्त किया कि पूरे निगम की जनता को वे कभी निराश नहीं होने देंगी। वोटों की गिनती में लगातार मिल रही बढ़त को निर्णायक दौर में पहुंचने की जानकारी होने पर अनिता ममगाई देर शाम मतगणना स्थल पर पहुंची थीं।
इस दौरान उन्होंने मेयर बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने घोषणापत्र में जो भी वादे किए हैं उन्हें संकल्प के साथ हकीकत का रूप दिया जाएगा। ट्रंचिंग ग्राउंड, गंगा की सफाई का काम प्राथमिकता पर होगा। इसके अलावा पूर्व में पालिका प्रबंधन की ओर से हुए अनियमित कार्यों की नए सिरे से जांच करवाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भष्ट्राचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर में आश्रमों की जमीन की काफी खुर्दबुर्द हुई है। इन मामलों को भी सामने लाया जाएगा। नई मेयर ने कहा कि हमारा पहला फोकस विकास कार्यों पर होगा। जिससे लोगों की आकांक्षाएं पूरी हो सकें।