फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज आज से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज आज से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज आज से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज बुधवार (आज) को स्कूली छात्रों की परेड के साथ होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य परेड की सलामी लेंगी। इस दौरान स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। परेड के बाद विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ 11 बजे स्कूली छात्रों, एनएसएस व एनसीसी की परेड के साथ होगा। 12 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। मंगलवार को एसएसपी जेआर जोशी ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी जोशी ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरी ओर कमलेश्वर मंदिर में चतुर्दशी पर्व के दौरान 226 निसंतान दंपति खड़ा दिया अनुष्ठान करेंगे। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि दोपहर दो बजे पश्चात चतुर्दशी तिथि लगने के बाद श्रद्धालु 365 बत्तियां दान कर सकते हैं। खड़ा दिया अनुष्ठान के दौरान व्यवस्था बनाने में गढ़वाल विवि के समाजकार्य व समाजशास्त्र विभाग के छात्र सहयोग करेंगे। इसके अलावा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव रामप्रकाश रैम्स ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान शराब व मांस की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है। रैम्स ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed