फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में दो भाजपा और दो कांग्रेस की झोली में आई पालिकाएं

चमोली में दो भाजपा और दो कांग्रेस की झोली में आई पालिकाएं

Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चमोली में दो भाजपा और दो कांग्रेस की झोली में आई पालिकाएं

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली की चार पालिकाओं में दो भाजपा और दो कांग्रेस की झोली में आई हैं, जबकि पांच नगर पंचायतों में तीन भाजपा और एक कांग्रेस ने कब्जा किया है। नगर पंचायत पोखरी के देवर वार्ड में हुए विवाद के बाद यहां नगर पंचायत का गठन नहीं हो पाया है।
नगर पालिका गोपेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र लाल (2587) ने भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान (2052) को 535 मतों से हराया। जोशीमठ में कांग्रेस के ही शैलेंद्र पंवार (1778) ने कांग्रेस के बागी सुभाष डिमरी (1245) को 533 मतों से हराया। कर्णप्रयाग में भाजपा की दमयंती रतूड़ी (2315) ने निर्दलीय रजनी चौहान (2057) को 258 मतों से और गौचर में भाजपा की अंजू बिष्ट (1938) ने कांग्रेस की इंदु पंवार (1907) को हराया।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत पीपलकोटी में भाजपा के रमेश बंडवाल (571) ने निर्दलीय राजेश बनवाल (491) को 80 मतों से, नंदप्रयाग में भाजपा की हिमानी वैष्णव (758) ने कांग्रेस की कनीज सिद्दकी (510) को 248 मतों से, थराली में भाजपा की दीपा देवी (916) ने कांग्रेस की कुंती देवी (724) को 192 मतों से तथा गैरसैंण में कांग्रेस के पुष्कर रावत (2075) ने भाजपा की प्रत्याशी जानकी देवी (1196) को 879 मतों के अंतर से हराया। इसके बाद निर्वाचित प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र दिए गए। विजेता प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में विजय जूलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed