{"_id":"5bf441ddbdec2269b96c9eff","slug":"154273435018-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राली विधायक मुन्नी देवी का बढ़ा कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राली विधायक मुन्नी देवी का बढ़ा कद
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों में थराली विधानसभा के तहत दोनों निकायों में भाजपा को जीत मिली है। विधानसभा में थराली और नंदप्रयाग दो नगर पंचायतें शामिल थीं। नंदप्रयाग में जहां भाजपा की हिमानी वैष्णव ने जीत दर्ज की, वहीं थराली में भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। इससे पूर्व मई माह में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ना था। तब भाजपा की मुन्नी देवी शाह ने यहां कांग्रेस के डा. जीतराम को नजदीकी मुकाबले में हराया था। यहां भाजपा को जीत मिलने पर पार्टी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक मुन्नी देवी शाह का कद भी बढ़ गया है। विधायक मुन्नी देवी शाह ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।