{"_id":"5bf32000bdec22077547b07d","slug":"154266014518-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तरंग’ में छाए कैंट चकराता के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तरंग’ में छाए कैंट चकराता के छात्र
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
मध्य कमान लखनऊ की ओर से कैंट लखनऊ में आयोजित ‘तरंग’ महोत्सव में कैंट इंटर कॉलेज चकराता के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में मध्य कमान अंतर्गत आने वाले 22 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य सुधा बड़थ्वाल ने बताया कि 14 नवंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 18 नवंबर तक चली। भाषण प्रतियोगिता में कैंट इंटर कॉलेज चकराता की अनीषा राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन के वरिष्ठ वर्ग में स्कूल की शालिनी चौहान ने दूसरा और कनिष्ठ वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में सृष्टि जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। छात्रों की इस उपलब्धि पर कैंट चकराता के मुख्य अधिशासी अधिकारी जोन्स विकास, उपाध्यक्ष चंदन रावत, सभासद आनंद राणा, कमल रावत, राजेश तोमर, ममता चांदना, मोनिका अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया।