फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...तो ग्रामीणों की दयादृष्टि से लगेगी नैय्या पार

...तो ग्रामीणों की दयादृष्टि से लगेगी नैय्या पार

Tue, 20 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
...तो ग्रामीणों की दयादृष्टि से लगेगी नैय्या पार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के पहले चुनाव के बाद समीक्षाओं के बाद यह बात सामने आ रही है कि ग्रामीण मतदाता ही हार जीत का फैसला करेंगे। शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने चुनाव में ज्यादा रुझान व्यक्त किया। नगर निगम में कुल 83,517 मतदाता हैं, इनमें लगभग 30 हजार मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। शहरी क्षेत्रों में सभी मेयर प्रत्याशियों की मिलीजुली पकड़ मानी जा रही है। राजनीतिज्ञों की मानें तो विधान सभा चुनाव ऋषिकेश में जहां भाजपा का झंडा बुलंद रहा है वहीं निकाय चुनावों में दलगत राजनीति औंधे मुंह गिरी है।
विज्ञापन

यही कारण रहा कि पिछले 15 सालों तक यहां के मतदाताओं ने दलीय सियासत छोड़ एक निर्दलीय प्रत्याशी को अपना अध्यक्ष चुना। इस बार निगम बनने के बाद चुनावी क्षेत्र का काफी विस्तार हुआ है। इसमें कई ग्रामीण क्षेत्र जुड़ गए हैं। लिहाजा चर्चाओं के बाजार में जहां त्रिकोणीय लड़ाई की बात उभर कर आ रही है, वहीं ग्रामीण मतदाताओं की अहमियत खुलकर सभी मान रहे हैं। माना जा रहा है कि ग्रामीण मतदाताओं का जिसकी ओर रुझान ज्यादा होगा उसी को पहला मेयर बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद 20 नये वार्डोँ को शामिल किया गया है। इससे अब वार्डों की संख्या 40 हो गई है। नए जुड़े वार्डों में बैराज, वीरभद्र मंदिर, शिवाजी नगर, बीस बीघा, मीरा नगर, सुमन विहार, गीता नगर, अमित ग्राम पूर्व व पश्चिम, मंसा देवी, इंद्रा नगर, नेहरू ग्राम, टीएचडीसी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सभी तीन मुख्य प्रत्याशी मतगणना से पहले तक ग्रामीण क्षेत्रों के रुझानों पर ही मंथन करते रहे। तथ्य यह भी सामने आ रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों को मिलाजुला रुझान प्राप्त हुआ है। लिहाजा एक दूसरे को वोट कटवा ही समझ रहे हैं। इस अंकगणित के आधार पर माना जा सकता है कि जीत हार का मार्जिन बेहद कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------

मतदान के बाद प्रत्याशियों ने किया मंथन
- दिन भर कार्यकर्ताओं के साथ वोटों के गुणा भाग में व्यस्त रहे प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मतगणना के दिन से पहले सोमवार को सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीके से संभावित नतीजों का निचोड़ निकालने में जुटे रहे। किसी ने कागजों पर गणित निकाला तो किसी ने फोन से थाह ली। इसके अलावा समर्थक भी बारी बारी से क्षेत्र के रुझान का आंखों देखा हाल बयां करते रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी वीना दीप शर्मा: वीना दीप शर्मा ने सोमवार का दिन अपने परिजनों और पड़ोसियों के बीच बिताया। दिन भर उनके घर में पड़ोसियों खासकर महिलाओं का आना जाना लगा रहा। मतदान को लेकर मंत्रणा होती रही। इस दौरान नगर क्षेत्र के मतदान के रुझान का आकलन किया गया।

भाजपा से मेयर पद प्रत्याशी अनिता ममगाईं: अनिता ममगाईं ने अपने समर्थकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने फोन के जरिये वार्ड स्तर पर मतदान की जानकारी और मतगणना में काउंटिंग एजेंट को लेकर वार्ता की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा के पक्ष में हुए मतदान का आकलन टटोला।


कांग्रेस से मेयर पद प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण: लक्ष्मी सजवाण अपने पति ज्योति सजवाण के साथ मतदाता और वार्डों की सूची लेकर रुझान का अंकगणित सुलझाते रहे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों से मिली जानकारी के आधार पर भी मिले मतों का आकलन किया। येे सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed