{"_id":"5bf31fecbdec22697f68131b","slug":"15426601257-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता चाहती है बदलाव : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता चाहती है बदलाव : हरीश
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य के निकाय चुनाव में जनता बदलाव चाहती है। राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों से क्षुब्ध होकर कांग्रेस का साथ दे रही है। सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जाते समय स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निकाय चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने संगठित होकर निकाय चुनाव को लड़ा है।
इससे बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। कहा कि उन्होंने निकाय चुनावों में 27 जनसभाऐं की है। शुरू से ही कांग्रेस ने निकाय चुनावों को गंभीरता से लिया था। नतीजा कांग्रेस निकायों में तमाम सीटों पर जीत की राह पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों से कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए संजीवनी मिल जाएगी। कार्यकर्ताओं में भी आगामी चुनावों के लिए उत्साह का संचार होगा। इस दौरान मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, हाजी अमीर हसन, मोहित शर्मा, नवीन मिश्रा, नदीम अंसारी, गुलजार अहमद, सुशील राठी, अनिल सैनी आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।