फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतपेटियों में बंद उम्मीदवारों का भाग्य आज खुलेगा

मतपेटियों में बंद उम्मीदवारों का भाग्य आज खुलेगा

Tue, 20 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मतपेटियों में बंद उम्मीदवारों का भाग्य आज खुलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष पद और सभासदों के भाग्य का फैसला आज होगा। अध्यक्ष पद के 9 और 20 वार्डों के सभासदों के 93 प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है। ऐसे में सबकी टकटकी मंगलवार को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई है। डोईवाला महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। डोईवाला महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के विज्ञान भवन के परिसर में ही मतगणना की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए परिसर में 14 टेबिल लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबिल में चार कर्मचारी लगाए गए हैं। करीब साढ़े तीन राउंड की मतगणना की जाएगी। मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक झरना कमठान और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान मौजूद रहेंगी। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राउंड दी क्लॉक पुलिस बल मौजूद हैं। सोमवार को उम्मीदवारों ने मतगणना के लिए अपने अभिकर्ताओं के पास भी बनवा लिए हैं।
विज्ञापन

उनके बैठने के लिए कॉलेज के मैदान में पर्याप्त व्यवस्थाओं को रखा गया है। मतगणना से संबधित सभी जानकारियों का डिस्पले किया जाएगा। तहसील डोईवाला और सहायक निर्वाचन अधिकारी मनवर सिंह कंडारी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा जा रहा है। बैरिकेडिंग आदि करने के साथ मतगणना के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed