{"_id":"5bf2ea7cbdec2269a642c882","slug":"1542646445186-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के सितारे ग्रेंड फिनाले के लिए 6 गायकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के सितारे ग्रेंड फिनाले के लिए 6 गायकों का चयन
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में श्रीनगर के सितारे ग्रेंड फिनाले के लिए अंतिम ऑडिशन हो गया है। सोमवार को सीनियर वर्ग के छह प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतिभागी ग्रेंड फिनाले में अपने सुरों का जादू बिखरेंगे, जबकि जूनियर वर्ग (लिटिल चैंप) का रिजल्ट मंगलवार को घोषित होगा।
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में 23 नवंबर को श्रीनगर के सितारे (स्टार नाइट) कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम में गायन और नृत्य प्रतिस्पर्धा होगी। प्रतियोगिता दो वर्गों सीनियर व लिटिल चैंप्स में संपन्न होगी। स्टार नाइट में प्रतिभाग करने के लिए मेला समिति की ओर से दो चरणों में ऑडिशन हुआ है। प्रथम चरण रविवार को संपन्न हुआ। इसमें चयनित गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के दूसरे राउंड का ऑडिशन सोमवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित हुआ। निर्णायक डा. लता तिवारी और डा. संजय पांडे ने सुर, ताल और प्रस्तुतिकरण के आधार पर अंक दिए। श्रीनगर के सितारे कार्यक्रम के प्रभारी सुधांशु नौडियाल ने बताया कि ग्रेंड फिनाले के लिए सीनियर वर्ग में हेमंती, वेद प्रकाश नौटियाल, शशांक शेखर ममगाईं, रिसालत खान, दीपिका भंडारी व मृणाल रतूड़ी का चयन हुआ है।