{"_id":"5bf2e98bbdec2204de74198f","slug":"154264620510-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी मुद्दे पर सेवानिवृत कर्मचारी मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी मुद्दे पर सेवानिवृत कर्मचारी मुखर
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन भी एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के मुद्दे पर मुखर हो गया है। जल्दी सुमाड़ी में एनआईटी का निर्माण न होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को संगठन के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर कहा गया कि लंबे समय से एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण लंबित चल रहा है, जबकि सुमाड़ी के लोग भूमिदान कर चुके हैं। हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। करोड़ों की चाहरदीवारी बन चुकी है। इसके बावजूद वर्तमान में एनआईटी को अन्यत्र शिफ्ट करने की साजिश की जा रही है। इसमें स्थानीय प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है।
वक्ताओं ने एनआईटी प्रबंधन की खुफिया जांच की मांग की ताकि पहाड़ से संस्थान को ले जाने का कुचक्र रच रहे लोग बेनकाब हों। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र सुमाड़ी में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है तो रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारी सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल, सचिव शिवचरण सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, दीवान सिंह रावत, सदानंद पुरी, दयाराम पुरी, पीसी नौड़ियाल, प्रेम लाल व गिन्नी देवी आदि मौजूद थे।