{"_id":"5bf2e988bdec2269c10fa239","slug":"154264620118-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिसंबर से श्रीनगर में राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिसंबर से श्रीनगर में राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। 20 दिसंबर से श्रीनगर में तीसरी राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र श्रीनगर की मांगल टीम आपस में भिडे़ंगी, जबकि दूसरे चरण में प्रदेश भर की टीमों में मुकाबला होगा।
शहर मेें मांगल गीत प्रतियोगिता आयोजित कर रही संस्था अदिति न्यास ने पत्रकारवार्ता में राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। न्यास के संस्थापक गिरीश पैन्यूली ने बताया कि 20 दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दो दिसंबर से आवेदन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
इस बार प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में श्रीनगर नगर पालिका विस्तारित क्षेत्रों की टीमों में मुकाबला होगा। इस चरण की टॉप फाइव टीमों का चयन राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए होगा। दूसरे चरण में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई टीमों में प्रतिस्पर्धा होगी। इसमें से भी पांच सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी जाएंगी। फाइनल में श्रीनगर और अन्य क्षेत्रों से चयनित 5-5 टीमों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
पैन्यूली ने बताया कि जब स्थानीय प्रतियोगिता समाप्त हो जाएगी, उसके अगले दिन राज्य स्तरीय मुकाबला आयोजित होगा। इस अवसर पर राजेश्वरी रावत, लक्ष्मी रावत, अनूप बहुुगुणा, डा. संजय पांडे, जयबल्लभ पंत और वासुदेव कंडारी उपस्थित थे।
श्रीनगर की टीमों के लिए भी इनाम
श्रीनगर। श्रीनगर पालिका क्षेत्र की प्रथम तीन टीमों को क्रमश: 21 हजार, 15 हजार और 11 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 51 हजार रुपये मिलेेंगे। द्वितीय को 41 हजार और तृतीय को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।