फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोईवाला में हुआ 67 प्रतिशत मतदान

डोईवाला में हुआ 67 प्रतिशत मतदान

Mon, 19 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला में हुआ 67 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। नगर पालिका में 25 मतदान केंद्रों के 49 मतदान स्थलों पर 67 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया बेहद धीमी होने से देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतपेटियों को लेकर पहुंचती रही। कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो जाने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। डोईवाला नगर पालिका के लिए रविवार को मतदान कराया गया। सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष समेत बीस वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव हुआ। नगर पालिका में लगभग 47213 मतदाता पंजीकृत थे।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चलने के कारण तेलीवाला, नियामवाला, डोईवाला, अठूरवाला आदि कई मतदान केंद्रों पर काफी देर तक मतदान कराया गया। मतदान के लिए बेहद प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था को बनाया गया था। सुपर जोनल अधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला सुरक्षा व्यवस्था पर बराबर नजर बनाए रखे हुए थे। गौरतलब है कि मतदान के लिए नगर पालिका को दो जोन भानियवाला और मारखमग्रांट के अलावा छह सेक्टर में विभाजित किया गया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी पोलिंग बूथों पर पहुंचते रहे। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष व्यवस्था रखी गई थी। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां डोईवाला डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा करने के लिए पहुंचने लगी थी।
विज्ञापन


इस तरह हुआ मतदान
समय मतदान प्रतिशत
9 बजे 5.51
10 बजे 11.96
12 बजे 23.22
2 बजे 37.61
4 बजे 53.49
5 बजे 67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed