{"_id":"5bf1c9bebdec22693c10467d","slug":"15425725278-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची से नाम गायब होने से मायूस होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची से नाम गायब होने से मायूस होकर लौटे
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के चुनाव में मतदान करने पहुंचे तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सूची को कई बार खंगालने के बाद भी नाम नहीं मिलने पर मतदाताओं को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। डोईवाला नगर पालिका में अधिकांश वार्डों में काफी संख्या में लोगों को मतदाता सूची में नाम नही मिलें। नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 प्रेमनगर क्षेत्र से करीब 200 से अधिक लोगों के नाम सूची से गायब मिले।
प्रेमनगर निवासी चिंतामणि ध्यानी, चरणजीत, मोहन सिंह आदि ने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मत देने से वंचित रह गए। वार्ड 16 कुड़कावाला में 150 लोग अपना नाम मतदाता सूची में दिन भर खोजते रह गए। वंदना और प्रेम सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर उन्होंने नाम नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा। वार्ड दो आर्य नगर में सांकरी क्षेत्र के कई लोगों के नाम सूची से नदारद रहे। क्षेत्र के नरेंद्र नेगी ने बताया कि यहां 100 से अधिक लोगों के नाम सूची से गायब रहे थे। मतदान केंद्रों पर ऐसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।