{"_id":"5bf19e9bbdec22699a73a7e4","slug":"154256148413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएल सीजन-3 के लिए श्रीकोट में हुआ ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएल सीजन-3 के लिए श्रीकोट में हुआ ट्रायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली खेल मैदान में जीपीएल (गढ़वाल प्रीमियर लीग) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 के लिए रविवार को ट्रायल हुए। ट्रायल में क्षेत्र के 150 युवाओं ने टीमों में स्थान पाने के लिए दमखम दिखाया।
21 दिसंबर से श्रीनगर में जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना है। प्रतियोगिता के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए विभिन्न स्थानों में ट्रायल चल रहे हैं। 416 से अधिक युवा जीपीएल में खेलने के लिए ट्रायल दे चुके हैं। अभी तक दिल्ली में 120, रुड़की व हरिद्वार में 116 और कोटद्वार में 30 युवाओं ने ट्रायल दिया है। 2 दिसंबर को अदिति वेडिंग प्वांइट श्रीनगर में 14 टीमों के मालिक ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों पर बोलियां लगाएंगे। आयोजन समिति के सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि लगभग 300 युवाओं ने श्रीनगर में ट्रायल देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने ही ट्रायल में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को ईगल क्रिकेट एकेडेमी बंजाराबाला देहरादून में ट्रायल होगा। ट्रायल में ललित बिष्ट, कुलदीप कुमार व प्रदीप कुमार ने चयनकर्ताओं की भूमिका निभाई।
युवाओं को 25 तक मौका
निकाय चुनाव होने के चलते अधिकांश युवा श्रीनगर में होने वाले ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सके। इसलिए जीपीएल कमेटी ने ऐसे युवाओं को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। कुलवीर उनियाल ने बताया कि 25 नवंबर तक इच्छुक युवा आयोजन कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
>>>>>>
टर्फ विकेट पर खेली जाएगा जीपीएल
श्रीनगर। आईपीएल की तर्ज पर आगामी 21 दिसंबर से आयोजित होने वाली जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 टर्फ विकेट पर खेला जाएगी। टर्फ विकेट तैयार करने के लिए यहां पहुंची टीम को जीआईएंडटीआई मैदान की मिट्टी उपयुक्त नहीं मिली, जिसके चलते अब टर्फ विकेट तैयार करने के लिए आयोजक राजस्थान से मिट्टी मंगवा रहे हैं।
टर्फ विकेट तैयार करने के लिए दिल्ली से पहुंचे पिच क्यूरेटर ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। जीपीएल कमेटी के सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि क्यूरेटर ने मैदान की मिट्टी को पिच के लिए अनुपयुक्त बताया है। इसके बाद यह तय किया गया कि नई पिच तैयार करने के लिए राजस्थान से मिट्टी मंगवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मेला संपन्न होने के बाद पिच तैयार की जाएगी।