{"_id":"5bf19de8bdec2269b169a326","slug":"15425613067-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में राहुल और निंबध में पूनम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में राहुल और निंबध में पूनम रही अव्वल
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से 50 निर्धन छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल पांडे ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राहुल रावत प्रथम, हितेश भंडारी द्वितीय और हिमांशी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि निबंध प्रतियोगिता में पूनम ने पहला, आरती ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम संयोजक जसवंत लाल और प्रवक्ता किशोरी सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य एसएन कोठियाल, एसपी घिल्ड़ियाल और जेपी रतूड़ी आदि उपस्थित थे।