{"_id":"5bf19de1bdec2229a47e3760","slug":"154256129911-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानी लाल सैलानी ने जीआईसी उडामांडा, हाईस्कूल व जूनियर हाईस्कूल सलना और प्राथमिक विद्यालय किमोठा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की उपस्थिति पंजिका के साथ ही मध्याह्न भोजन का जायजा लिया। सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने शिक्षकों और शिक्षिकाओं को छात्रों के साथ ही अभिभावकों से भी संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने विद्यालयों में पुष्प वाटिका विकसित करने के लिए भी कहा।