{"_id":"5bf19dd4bdec2269c41f5a36","slug":"15425612863-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे बंद, चाय पानी के लिए भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे बंद, चाय पानी के लिए भटके लोग
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव के तहत मुख्य बाजार सहित सभी बाजार दिन भर बंद रहे। यातायात सुचारु होने से लोगों का आवागमन दिनभर जारी रहा। नगर में बाजार बंद रहने से लोग चाय पानी के लिए भी भटकते रहे। अपराह्न चार बजे बाद दुकानें खुलनी शुरू र्हुइं, लेकिन दूध आदि की सप्लाई नहीं होने के चलते दिक्कतें बरकरार रहीं। थराली में मुख्य बाजार बंद रहा, जबकि राड़ीबगड़ सहित छोटे बाजार खुले रहे।
वहीं रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान गांवों से बाजार आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भले ही वाहनों का आवागमन नियमित बना रहा लेकिन बाजार बंद रहने से रानीगढ़, धनपुर, बच्छणस्यूं, भरदार, सिलगढ़, तल्लानागपुर, मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी सहित अन्य क्षेत्रों से रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ बाजार पहुंचे लोगों को बिना खरीददारी के बैरंग लौटना पड़ा।