फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव में युवाओं और महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला। कई बुजुर्ग परिजनों का सहारा लेकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली में बुजुर्ग करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मतदान करने पहुंचे।
80 वर्षीय माहेश्वरी देवी बहुओं के साथ मतदान स्थल तक पहुंचीं। माहेश्वरी ने बताया कि वे सभी चुनावों में हिस्सा लेती रही हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना जरूरी है। पीपलकोटी में 76 वर्षीय कल्याण सिंह अपने नाती सुभाष के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। चमोली के अपर बाजार वार्ड में 80 वर्षीय कर्ण सिंह नेगी मताधिकार से वंचित रहे। वे पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए तो पहुंचे, लेकिन मतदाता सूची में नाम न मिलने के कारण वे मतदान में भाग नहीं ले पाए। हालांकि उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जोशीमठ, पोखरी, नंदप्रयाग और पीपलकोटी क्षेत्र में कई बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

100 वर्षीय वृद्धा ने किया मतदान
रुद्रप्रयाग। चारों निकाय सीटों पर बुजुर्ग मतदाताओं में वोट देने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में वार्ड सात में एक 100 साल की वृद्ध महिला घुंघरा देवी ने वोट दिया। वह, अपने नाती के साथ घर से पोलिंग बूथ पर पहुंची। महिला ने बताया कि वह हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करती आ रही हैं। अगस्त्यमुनि में सीनियर सिटीजन लेखराज खत्री, पुष्कर सिंह कंडारी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तिलवाड़ा और ऊखीमठ में भी 75 से 95 वर्ष तक के कई बुजुर्ग वोट देने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed