फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए 170 ने दिया ऑडीशन

श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए 170 ने दिया ऑडीशन

Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए 170 ने दिया ऑडीशन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए 170 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया, जिसमें 46 प्रतिभागियों का चयन द्वितीय राउंड के लिए किया गया है। फाइनल के लिए 20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान आयोजित होने वाली श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए रविवार को ऑडिशन आयोजित किए गए। प्रतियोगिता नृत्य व गायन में होनी है। श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के प्रभारी परवेज अहमद व सुधांशु नौडियाल ने बताया कि डांस के लिए 62 व गायन के लिए 108 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। इनसे से द्वितीय राउंड के लिए डांस में 20 व गायन में 26 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जल्द ही दूसरे राउंड का ऑडिशन आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर फाइनल के लिए डांस व गायन में 10-10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। डांस के लिए उपासना भट्ट, विपिन नौटियाल व इशान शर्मा तथा गायन के लिए सुभाष पांडे व लता पांडे निर्णायक की भूमिका में रहे। गायन के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने हिंदी व गढ़वाली गानों की प्रस्तुति दी। जबकि डांस के ऑडिशन में बॉलीवुड के गाने छाए रहे। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के सितारे कार्यक्रम के प्रभारी परवेज अहमद ने अपने दायित्व से इस्तीफा दे दिया है। अहमद ने अपना इस्तीफा एसडीएम व पालिका के अधिशासी अधिकारी दोनों को दिया है। हालांकि परवेज अहमद ने इस्तीफे का कारण पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बताया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता होने के कारण कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने परवेज अहमद व सुधांशु नौडियाल को प्रभारी बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे परवेज अहमद असहज महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed