फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने बूथ पर पहुंचे लोग

अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने बूथ पर पहुंचे लोग

Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने बूथ पर पहुंचे लोग

विज्ञापन
थराली। दो वर्ष पहले थराली नगर पंचायत बना था। नगर पंचायत के पहले चुनाव में थराली नगर के लोगों में गजब का उत्साह दिखा। यहां ठीक छह माह पूर्व हुए विधानसभा उप चुनाव में थराली तहसील में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार नगर पंचायत के चुनाव में यहां पर 64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान बूथ संख्या एक भेंटा में हुआ यहां पर करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ।

भेंटा और जीजीआईसी बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी। चुनाव में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दस प्रतिशत युवा ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग किया। भेंटा के दीपक, सुरेश, मीनाक्षी देवराड़ा के सुरेंद्र, कमल और प्रदीप ने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग किया। थराली की दीपा देवी, यशोदा देवी का कहना था कि नगर पंचायत के चुनावों में होने वाले मतदान को लेकर उत्सुकता बूथ तक खींच लाई। थराली में 88 साल के भवानी दत्त दो किमी पैदल चलकर वोट देने पहुंचे। भेंटा में 84 साल की तुलसी देवी पैदल चलकर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed