{"_id":"5bf042cebdec22233165eaa6","slug":"154247244811-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टिंयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टिंयां
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर/थराली/गैरसैंण। रविवार को होने वाले मतदान के लिए नगर पालिका कर्णप्रयाग, गौचर तथा नगर पंचायत गैरसैंण और थराली के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान कर्मियों की टीमें पहुंच गईं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कर्णप्रयाग नगर पालिका के नौ पोलिंग बूथ में चार अतिसंवेदनशील और पांच संवेदनशील हैं। निर्वाचन अधिकारी जीआर बिनवाल ने बताया कि सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षा सहित अन्य इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं गौचर नगर पालिका में पनाईं को अति संवेदनशील तथा अन्य पांच केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित पटेल ने बताया कि सभी छह मतदान केंद्रों पर कुल मतदाताओं की संख्या 6579 है, जिसमें 3245 महिला मतदाता और 3334 पुरुष मतदाता शामिल हैं। दूसरी ओर गैरसैंण में निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा और थराली के तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि नगर पंचायत के सभी बूथों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।