{"_id":"5bec86f6bdec2269bb420962","slug":"15422277531-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार बावर की बेटी ने जूडो में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार बावर की बेटी ने जूडो में जीता गोल्ड
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में 10 से 13 नवंबर के बीच आयोजित चतुर्थ राज्य ओलंपिक की जूडो प्रतियोगिता में जौनसार बावर क्षेत्र की बेटी सोनाक्षी पंवार ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बुधवार को सोनाक्षी का विकासनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सोनाक्षी इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई पदक हासिल कर चुकीं हैं। 18 वर्षीय सोनाक्षी मूल रूप से कूणा गांव त्यूनी की रहने वालीं हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ लाइन जीवनगढ़ में रहतीं हैं। सोनाक्षी की माता दुर्गा पंवार गृहणी हैं तथा पिता नेपाल सिंह पंवार एसएसबी में तैनात हैं। सोनाक्षी ने जीत का श्रेय अपने कोच भगत सिंह राय को दिया है और इस जीत को पिता के भरोसे की जीत बताया है। कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है।
इस मौके पर बावर देवघार विकास समिति लाइन जीवनगढ़ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जगतराम डोभाल, बलवीर सिंह राणा, रघुवीर रावत, नैन सिंह रावत, खुशीराम, दिनेश चौहान, राजू चौहान, अमर सिंह चौहान, सुपाराम बिजल्वाण, रविंद्र चौहान, तिलक सिंह, सरन सिंह, अनिल पंवार, नरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।