{"_id":"5bec8402bdec226988377126","slug":"15422269978-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खोले जाएंगे राजाजी पार्क के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खोले जाएंगे राजाजी पार्क के द्वार
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए बृहस्पतिवार को पार्क के द्वार खोल दिए जायेंगे। मोतीचूर रेंज का प्रवेश द्वार फिलहाल सक्रिय आदमखोर गुलदार की गतिविधियों के चलते बंद रखा गया था। बुधवार को राजाजी टाईगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 15 नवंबर को पार्क के प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। पार्क के सभी रेंजों के प्रवेश द्वार सात माह यानी 15 जून तक के लिए खोले जा रहे हैं।
पार्क में प्रवेश के लिए उच्च न्यायलय के आदेश का पालन कराते हुए मात्र 20 वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा। राजाजी में वन्यजीव प्रेमी पर्यटक फिलहाल अन्य प्रवेश द्वार चीला आदि से जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। रेंज अधिकारी ने बताया कि मोतीचूर रेंज में सक्रिय गुलदार पर कैमरा ट्रेप से लगातार नजर रखी जा रही है।