फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चित्रकला में आयुश और आदिशा प्रथम

चित्रकला में आयुश और आदिशा प्रथम

Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला में आयुश और आदिशा प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की ऊर्जा संरक्षण अभियान-2018 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से दो वर्गों में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। बुधवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा चार, पांच व छह को वर्ग क तथा कक्षा सात, आठ, नौ को वर्ग ख में बांटा गया। टीएचडीसीआईएल के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक विजय गोयल ने किया।
विज्ञापन

वर्ग क में हरिद्वार के डीपीएस स्कूल के आयुश बर्दिया प्रथम, पतंजलि हरिद्वार के रमा शर्मा द्वितीय और पी. सैशमा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वर्ग-ख में पतंजलि हरिद्वार के आदिशा ग्रोवर प्रथम, समीधा आर हिंगाने द्वितीय और केवी रानीखेत अल्मोड़ा की हेमा मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता को 20 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 15 हजार और तृतीय स्थान पाने वालों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गये।
विज्ञापन

साथ ही दोनों वर्गों के प्रत्येक सांत्वना स्थान प्राप्त बच्चों को पांच हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र दिया गया। वर्ग क के विजेताओं को आगामी 12 दिसंबर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी जे बेहेरा, महाप्रबंधक (ओएंडएम) मुहर मणि, महाप्रबंधक (सविंदा) संदीप सिंगल, महाप्रबंधक (सतर्कता) कुमार शरद व महाप्रबंधक (कार्मिक) सी. मिंज, महाप्रबंधक (सामाजिक व पर्यावरण ) शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed