{"_id":"5bec83e9bdec2267b36aca01","slug":"15422269722-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की चुस्की के साथ भरी वोटरों में गर्माहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की चुस्की के साथ भरी वोटरों में गर्माहट
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बुधवार को भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी अनिता ममगाई समेत अन्य पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की। चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर के समीप हुई सभा में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने उपस्थित लोगों को छठ पर्व का गीत भी सुनाया। लगे हाथ सारी बात कह डालने के बाद बोले, आज नो भाषण ऑनली इनफारमेशन का दिन है। उन्होंने कहा कि सारी चिंता छोड़कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताइये।
सभा के पूर्व दून तिराहे के समीप एक दुकान पर रुके और चाय पर चर्चा भी की। ये नजारा देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान केवल चाय पी रहे सांसद को मठरी भी परोसी गई। चलते चलते भोजपुरी अंदाज में उन्होंने कहा- बाऊ मजा आ गईल। इतना सुनते ही युवाओं ने जयकारों और नारेबाजी से सर्द मौसम को गुनगुना कर दिया।
छठ पूजन करने वाले बच्चे होते है बुद्धिमान
शाम करीब आठ बजे सभा में पहुंचे मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि विपक्ष की चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि छठ पूजा और व्रत में शामिल होने वाले बच्चे बुद्धिमान, स्वस्थ और तेजस्वी होते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति में रह लेंगे लेकिन देश के खिलाफ नहीं जाएंगे।