{"_id":"5bec52f9bdec2269385b7175","slug":"154221444420-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरपका रोग से हरनी गांव में कई पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरपका रोग से हरनी गांव में कई पशु बीमार
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैल में कई पालतू मवेशी खुरपका रोग से ग्रसित हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जीवन मिश्रा ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द गांव में पशु पालन विभाग के कर्मियों को भेजने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कैल ग्राम पंचायत में कई पालतू मवेशी संक्रामक बीमारी खुरपका रोग से ग्रसित हैं। कई बार पशुपालन विभाग के अधिकारियों से गांव में आकर पशुओं के उपचार की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शरद भंडारी ने बताया कि कैल गांव में खुरपका रोग फैलने का मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन जल्द विभागीय कर्मियों को गांव में भेजा जाएगा।