{"_id":"5bec52f5bdec2269a369ba25","slug":"154221444110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर और शिल्पी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकर और शिल्पी होंगे सम्मानित
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। हथकरघा और हस्तशिल्प के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले बुनकरों और शिल्पियों को जिला उद्योग केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से आवेदन जारी किए गए हैं।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने बताया कि हथकरघा, हस्तशिल्प, लघु उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट श्रेणी में कार्य करने वाले बुनकर/शिल्पी उद्यमी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से चयनित प्रथम पुरस्कार के तहत 6 हजार और द्वितीय पुरस्कार के तहत 4 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। महाप्रबंधक डा. सजवाण ने जिले के हथकरघा, हस्तशिल्प, लघु उद्योग क्षेत्र में कार्य करने वाले इच्छुक बुनकर/शिल्पी उद्यमियों को 20 नवंबर तक किसी भी कार्यदिवस में अपना आवेदन जिला उद्योग केंद्र कार्यालय गोपेश्वर में जमा कराने को कहा।