{"_id":"5bec522fbdec22698b7fdc82","slug":"154221424310-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर/आदिबदरी/नारायणबगड़/देवाल/थराली/गैरसैंण। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कर्णप्रयाग के जीआईसी, जीजीआईसी, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी और अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गौचर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद मेला पांडाल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम स्वाति एस भदोरिया ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम जीआर बिनवाल, डायट प्राचार्य के सिंह, प्रधानाचार्य केसी चौहान और डा. कुशल भंडारी आदि मौजूद थे। आदिबदरी, नारायणबगड़, देवाल, थराली और गैरसैंण के शिक्षण संस्थानों में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गोपेश्वर में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने प. जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं पीसीसी सदस्य कुंवर सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष और संरक्षक सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष नेगी आदि उपस्थित थे।