{"_id":"5bec520dbdec2269594175ec","slug":"154221420811-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग और आदिबदरी में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग और आदिबदरी में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) और आदिबदरी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन किया।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयंकडी) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन टॉफी रेस में आदर्श, आरुष, आयुष डिमरी, ओम सजवान और पियूष अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे। पिकअप एंड ड्रॉप रेस में नैतिक, दिव्यांश, शौर्य सती, शुभम और ऋषभ अपने वर्गों में प्रथम रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की रस्सीकूद प्रतियोगिता में वंशिका बिष्ट, जूनियर वर्ग में मंदवी रावत, सीनियर वर्ग में श्रेया तोपाल प्रथम रहे। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में भाभा सदन ने रामानुजम सदन और बालिका वर्ग में रमन सदन ने आर्य भट्ट सदन को हराया। जूनियर बालक वर्ग में रामानुजम सदन ने आर्य भट्ट सदन को, सीनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने भाभा सदन को हराया। बैडमिंटन में डबल्स प्राथमिक वर्ग में अनिकेत-कौशिक की जोड़ी और तेजस्वी-आस्था की जोड़ी विजयी रही। जूनियर वर्ग में प्रसून-तनुज की जोड़ी और लावण्या-अक्षिता की जोड़ी विजयी रही। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अक्षय-विपिन की जोड़ी अव्वल रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीपी डोभाल, वीएन कुनीयाल, दिनेश बहुगुणा आदि मौजूद थे। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल आदिबदरी की खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन गेट सेट रेडी रेस के प्राथमिक वर्ग में ईशांत मिंगवाल, कृष नेगी और आस्था बुटोला ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में निमि बिष्ट, अनुराग नेगी और पूजा पैलू अव्वल रहे। माध्यमिक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस ने रामानुजम हाउस को हराया, जबकि वॉलीबाल प्रतियोगिता में रमन हाउस ने रामानुजम हाउस को हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमएस कुंवर और स्वाति रावत आदि मौजूद थे।