फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के समक्ष जताया आक्रोश

हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के समक्ष जताया आक्रोश

Wed, 14 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के समक्ष जताया आक्रोश
श्रीनगर। गढ़वाल विवि से बाहर किए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के समक्ष कड़ा आक्रोश जताया है। हटाए गए कर्मचारियों ने सेवा बहाली न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के समर्थन में छात्र संगठन भी आगे आए हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को कुलसचिव के समक्ष कड़ा आक्रोश जताया। हटाए गए कर्मचारियों ने कहा कि कई वर्षों से विवि में सेवाएं देने के बावजूद विवि प्रशासन ने उन्हें कार्य से हटा दिया है। इन कर्मचारियों के समर्थन में गए आइसा व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजट की कमी की बात कह कर आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाना गैर प्रशासनिक क्षमता का निर्णय है। बिड़ला परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली ने कहा कि विवि अपनी फिजूलखर्चों पर नियंत्रण करने के बजाय लोगों का रोजगार छीन रहा है। एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, मनीष कुर्मी, पवन नेगी, अतुल कांत आदि छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में आउटसोर्स एजेंसी से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed