{"_id":"5bec503dbdec22693a664c72","slug":"154221374510-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण व पथ प्रकाश की व्यवस्था न किए जाने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण व पथ प्रकाश की व्यवस्था न किए जाने पर जताया आक्रोश
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। डैम कालोनी निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जीआईसी को जोड़ने वाले रास्ते पर पथ प्रकाश की व्यवस्था न किए जाने व कालोनी के पास कूड़ादान न लगाए जाने पर आक्रोश जताया है। कहा कि जब तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई पालिका की ओर से लगाया गया स्वच्छता शुल्क नहीं देंगे।
बुधवार को एजेंसी मोहल्ला डैम कालोनी निवासी चंदन सिंह चौहान ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि मुख्य मार्ग से जीआईसी श्रीनगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से आए दिन जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। साथ ही मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ादान न लगाए जाने से लोग घरों का कूड़ा गदेरे आदि स्थानों में डाल रहे है, जिससे गंदगी फैल रही है। कहा कि कई बार शिकायत करने पर भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप नेगी, आरएस नेगी, चौकी लाल आदि ने पथ प्रकाश की व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण व संपर्क मार्ग के पक्कीकरण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही पालिका की ओर से लगाए गए 30 रुपये मासिक स्वच्छता शुल्क देने से भी इनकार किया गया है।