फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी पहुंचने पर विस अध्यक्ष का भव्य स्वागत

तीर्थनगरी पहुंचने पर विस अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी पहुंचने पर विस अध्यक्ष का भव्य स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राष्ट्रमंडल संसदीय समिति की लंदन में हुई बैठक में हिस्सा लेकर लौटे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का तीर्थनगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने नगर के विभिन्न जगहों पर फूल मालाएं पहनाईं। विस अध्यक्ष ने लंदन दौरे से लौटने के बाद अपने अनुभव भी साझा किए। पांच दिवसीय लंदन दौरे से लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, नटराज चौक, परशुराम मार्ग आदि स्थानों पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि लंदन में विश्वभर से करीब 35 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि लंदन में बैठक के दौरान कार्यकारी समिति की ओर से कई उप समितियों का गठन किया गया। इसमें उन्हें प्लानिंग एंड रिव्यू उप समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि इंडिया रीजन से असम के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ भी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, प्रदीप धस्माना, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, रवि शर्मा, सुदेश कंडवाल, शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, कविता शाह, अनीता तिवारी, सुमित तिवारी, संजय चौधरी, हरीश रतूड़ी, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed