{"_id":"5be9e4e7bdec2269b8464133","slug":"154205509510-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय आर्मी एडवेंचर चैलेंज कप का शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय आर्मी एडवेंचर चैलेंज कप का शुभारम्भ
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के मध्य आयोजित साहसिक गतिविधियों के तहत पांच दिवसीय आर्मी एडवेंचर चैलेंज कप प्रतियोगिता का आगाज राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हुआ। इसमें भारतीय जल सेना, थल सेना और वायु सेना के अलावा आईटीबीपी, बीएसएफ सहित कुल 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में गंगा नहर के किनारे सोमवार को आयोजित आर्मी एडवेंचर चैलेंज कप का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टीनेंट जनरल हरीश ठुकराल सेना मेडल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
एक्वा नोडल सेंटर रायवाला के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागी टीमों के जवानों ने दुर्गम पहाड़ी और जंगली रास्तों से होते हुए 14 किमी माउंटेन साइक्लिंग, 12 किमी हिल रनिंग और 16 किमी वाटर राफ्टिंग की चुनौती को नियत समय सीमा में पूरा किया। प्रतिभागी जवानों का स्थानीय जनता ने रास्ते में तालियों से उत्साहवर्द्घन किया।