{"_id":"5be9b1a6bdec2253c95876d9","slug":"15420419731060-10-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की निर्माणाधीन सड़क का काम 10 माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख की निर्माणाधीन सड़क का काम 10 माह से ठप
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पालिका क्षेत्र में पिंडर नदी किनारे निर्माणाधीन सीसी सड़क का निर्माण कार्य दस माह से ठप पड़ा है। करीब 60 लाख की धनराशि से बन रही सड़क से लोगों को नदी किनारे भ्रमण सहित पैदल आवागमन की सुविधा मिलती। इसके साथ ही सड़क बहुमंजिला पार्किंग, सुभाषनगर को सीधे बदरीनाथ हाईवे से भी जोड़ा जाना प्रस्तावित थी, लेकिन दस माह से सड़क न बनने से लोगों में नाराजगी है।
सिमली रोड पर बहुमंजिला पार्किंग तक रोड कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए 500 मीटर सड़क का निर्माण होना था। पालिका ने सीसी सड़क निर्माण कार्य एक साल पहले शुरू किया लेकिन एक साल में बीस-तीस मीटर ही दीवारों का निर्माण हो पाया है। आम आदमी पार्टी के नेता देवी प्रसाद मैखुरी सहित अन्य का कहना है कि पालिका की ओर से किए गए आधे-अधूरे काम में सीवर लाइन ट्रीटमेंट के पाइप बिछाए गए हैं। नगर में कई योजनाओं पर केवल सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। वहीं पालिका के अवर अभियंता हरीश मैठाणी ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही नदी में गिरने वाली गंदगी को रोकने के लिए भी था। पहले बरसात के कारण काम नहीं हो पाया था। अब जल्द संबंधित ठेकेदारों को काम शुरू करने के लिए कहा जाएगा।
इंसेट
खोखली बुनियाद पर बन रही सड़क
कर्णप्रयाग। पालिका की ओर से सड़क के तहत बनाई गई आधी-अधूरी दीवारों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्थिति यह है कि यहां सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत दीवारें बनाई गई थीं। बरसात में यह दीवारें कुछ क्षतिग्रस्त हो गई थीं और बुनियाद खोखली हो गई थी। अब पालिका इन्हीं दीवारों के ऊपर नई दीवार बनाकर सड़क बना रही है।