{"_id":"5be9b198bdec22694424109b","slug":"15420419601-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के आतंक से दहशत में जैसाल गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के आतंक से दहशत में जैसाल गांव के ग्रामीण
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के जैसाल गांव में भालू दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। शाम होते ही भालू आबादी क्षेत्र में घुस रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उपवन संरक्षक से भालू से निजात दिलाने की मांग उठाई।
पीतांबर हटवाल ने बताया कि भालू उषा देवी की गाय, पुरुषोत्तम जैसाली और मनोज पंत की गायों को मार चुका है। बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग के उपवन संरक्षक एनएन पांडेय का कहना है कि जिले के घाट, दशोली और थराली क्षेत्रों में मवेशियों पर भालू के हमले की सूचना मिली है। तत्काल प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेज दी गई है। भालू को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है।