{"_id":"5be9b14cbdec2269351dceb2","slug":"154204188418-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर के बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर के बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी मतगणना
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर निकाय चुनाव के तहत मतगणना गोपेश्वर के बालिका इंटर कॉलेज में होगी। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, सीडीओ/नोडल अधिकारी हंसादत्त पांडे और एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों को रेंडमाइजेशन से जिम्मेदारी सौंपी गई। 19 नवंबर को कर्मियों को मतगणना कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मतगणना के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना कार्यों के लिए साफ्टवेयर रेंडमाइजेशन से 168 कर्मियों को मतगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 33 टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर तथा तीन मतगणना सहायक रहेंगे। इसके अलावा 9 मतगणना टीमों को आरक्षित में रखा गया है।